Wednesday 21/ 05/ 2025 

पुलिस ने 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक नशा तस्कर को दबोचापुत्री को तमंचे की नोक पर ले जाने की झूठी सूचना देना महंगा पड़ा बाप कोपुलिस ने नो पार्किंग और काली फिल्म लगी वाहनों पर कसा शिकंजानिजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीगांजा की तस्करी में दो तस्कर 47.500 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारअम्मान, जॉर्डन में आयोजित होने वाली नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जनपद के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमवेवा का युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपएंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी,बाल श्रम रोकथाम को चलाया जागरूकता अभियाननिजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीविजिलेंस ने अपर तहसीलदार के पेशकार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
राज्य

पूर्व विधायक ठुकराल की माता की तबियत बिगड़ी,अस्पताल में भर्ती

कुशल क्षेम पूछने वालों का लगा तांता

रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की माता दर्शना ठुकराल की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गयी। उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी कुशल क्षेम पूछने वालों का तांता लगा गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर दर्शना ठुकराल को नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक उनका रक्तचाप और धड़कन काफी बढ़ गयी थी। फिल्हाल उनका उपचार चल रहा है। ठुकराल की माता की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलने पर तमाम लोगों ने अस्पताल पहुंचकर उनकी कुशल क्षेम पहुंची। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी अस्पताल में उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बता दें कि पूर्व विधायक ठुकराल की माता गुरूवार शाम ऑडियो प्रकरण को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के घर गयी थी जहां उन्होंने आडियो प्रकरण को लेकर मीना शर्मा और अनिल शर्मा से बात की और उन्हें समझाते हुए उनसे माफी भी मांगी। लेकिन मीना शर्मा जिद पर अड़ी रही। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऑडियो में उनके लिए जो गलत टिप्पणी की गयी है उसके लिए वह माफ नहीं कर सकती। मीना शर्मा और अनिल शर्मा ने इस दौरान ठुकराल पर कई आरोप भी लगाये। बता दें कि मीना शर्मा ने ठुकराल के कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी है। वहीं ठुकराल ने भी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑडियो में आवाज किसकी है है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पायी है।

Check Also
Close