Thursday 22/ 05/ 2025 

एसएसपी ने एक दर्जन दरोगाओं के ट्रांसफर किए,कई चौकी प्रभारी के भी कार्य क्षेत्र बदलेइंदिरा कालोनी में फायरिंग,भगदड़, आरोपी फरारसीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के लिए सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीतपुलिस ने 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक नशा तस्कर को दबोचापुत्री को तमंचे की नोक पर ले जाने की झूठी सूचना देना महंगा पड़ा बाप कोपुलिस ने नो पार्किंग और काली फिल्म लगी वाहनों पर कसा शिकंजानिजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीगांजा की तस्करी में दो तस्कर 47.500 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारअम्मान, जॉर्डन में आयोजित होने वाली नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जनपद के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमवेवा का युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
राज्य

हल्द्वानी रोड अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दो की मृत्यु,चार घायल,एक को गंभीर हालत में रेफर किया

हल्द्वानी में एक वैवाहिक समारोह से वापस लौटते समय टांडा जंगल संजय वन के पास हुआ हादसा, मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी

रुद्रपुर। हल्द्वानी रोड टांडा जंगल संजय वन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों में दो को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हल्द्वानी वैवाहिक कार्यक्रम से लौटते समय हादसा हुआ है। कार के भी परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक आवास विकास निवासी 32 वर्षीय विनोद तिवारी और 24 वर्षीय शशांक सुयाल अपने चार अन्य दोस्तों के साथ बुधवार को हल्द्वानी एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय टाडा जंगल के संजय वन के समीप कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार के परखच्चे उड़ गए।चीख पुकार सुनकर राहगीरों ने 108 को इसकी सूचना दी। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद तिवारी और शशांक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चार अन्य घायलों में एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस घटना की जानकारी ली और शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी भी पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी ली। थाना पंतनगर से एसआई अशोक कुमार मय पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे। परिवार में कोहराम मच गया।

Check Also
Close