Thursday 22/ 05/ 2025 

एसएसपी ने एक दर्जन दरोगाओं के ट्रांसफर किए,कई चौकी प्रभारी के भी कार्य क्षेत्र बदलेइंदिरा कालोनी में फायरिंग,भगदड़, आरोपी फरारसीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के लिए सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीतपुलिस ने 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक नशा तस्कर को दबोचापुत्री को तमंचे की नोक पर ले जाने की झूठी सूचना देना महंगा पड़ा बाप कोपुलिस ने नो पार्किंग और काली फिल्म लगी वाहनों पर कसा शिकंजानिजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीगांजा की तस्करी में दो तस्कर 47.500 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारअम्मान, जॉर्डन में आयोजित होने वाली नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जनपद के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमवेवा का युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
राज्य

रुद्रपुर में प्लास्टिक के गोदाम में धधकी आग,मची अफरातफरी

रविन्द्र नगर कालोनी में स्थित है गोदाम,लोग घरों से बाहर निकले,सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, मौके पर एएसपी भी पहुंची

रुद्रपुर। शहर की रविन्द्र नगर कालोनी में अज्ञात कारणों के चलते एक प्लास्टिक के गोदाम में आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें निकलते देख अफरातफरी मच गई। लोग भी घरों से बाहर निकल आए। आग की सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखो के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। टीम आग लगने और नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर रविन्द्र नगर स्थित एक प्लास्टिक कूगोदाम से लोगों ने धुंआ उठता देखा और देखते ही देख आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। सूचना पर गोदाम मालिक पहुंचे। इसी बीच पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में अग्निशमन के दो वाहन पहुंचे। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण अज्ञात है। गोदाम में रखा प्लास्टिक का समान जल कर खाक हो गया। अनुमान लाया जा रहा है कि आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली थी कि आवास विकास चौकी क्षेत्र में बने एक गोदाम में आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन कर रही है।

Check Also
Close