Friday 23/ 05/ 2025 

पुलिस ने फायरिंग प्रकरण में नामजद फरार आरोपी को दबोचाघटिया निर्माण पर महापौर एक्शन मे,ठेकेदार ब्लैक लिस्टेड,भुगतान पर रोकहोमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ी, मृत्यु,शोक की लहरआयुष्मान योजना गरीब जरूतमंदों के लिए वरदानः विकास शर्माउत्तरंचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन उत्तराखंड का अधिवेशन आयोजितपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास स्कूटी पर बैठा फैंटा पुलिस की चंगुल में फंसा, वहां खड़े लोगों में मची भगदड़एसएसपी ने एक दर्जन दरोगाओं के ट्रांसफर किए,कई चौकी प्रभारी के भी कार्य क्षेत्र बदलेइंदिरा कालोनी में फायरिंग,भगदड़, आरोपी फरारसीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के लिए सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीतपुलिस ने 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ एक नशा तस्कर को दबोचा
राज्य

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर किच्छा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक शुक्ला के नेतृत्व में मिष्ठान वितरित किया

किच्छा। भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर अपने जनाधार और विकास के एजेंडे को और मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर किच्छा नगर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में नगर के मुख्य चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी व्यक्त की। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि “महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और महायुति की एकतरफा जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की महायुति सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की जीत है। यह जनता के अपार विश्वास और हमारे कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस के झूठे वादों को सिरे से नकारते हुए पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यों को चुना है। यह जीत उत्तराखंड की जनता के विकास के प्रति अटूट विश्वास और भाजपा की नीतियों की सफलता को दर्शाती है। शुक्ला ने इसे “नए भारत के निर्माण की ओर एक और कदम” करार दिया।
मिष्ठान वितरण के दौरान मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, धर्मराज जायसवाल, संजीव सिंह,संदीप अरोरा, सतीश गुप्ता, क्रय विक्रय अध्यक्ष मूलचंद राठौर,कुलदीप बग्गा, नितिन फुटेला, विजय अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, शरीफ मालिक, विनोद कोली, रामावतार अग्रवाल, नितिन वाल्मीकि,विशाल गुप्ता, केतन कालडा, दिलीप जीना, धनीराम,जानकी तिवारी, कमलेश राठौर,लता सिंह,शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल,कविता मान, मधु गुप्ता, करुणा तिवारी, पारस अग्रवाल, चेतन गंगवार, पूरन भट, जावेद मलिक, शरीफ मलिक आदि मौजूद थे ।

Check Also
Close