Tuesday 20/ 05/ 2025 

विधायकअरोरा ने शिवपुर गांव मे टीन शेड व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणपहाड़गंज में दो पक्षों मारपीट, फायरिंग,दहशतहरियाणा पुलिस ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध साईबर ठग को उठा कर ले गईबालिका इंटर कालेज में महिला एंव बाल अपराध, नशे की रोकथाम,साईबर अपराध पर गोष्ठी जानकारीकांस्टेबल का एक ही परिवार पर हमला करने का आरोप, मुकदमाकाशीपुर पुलिस और यूपी की एसटीएफ ने क्षेत्र से नशा तस्कर को दबोचासमर्पण बाल आश्रय ग्रह बाल से एक बालक भागा, हड़कंपगदरपुर पुलिस ने खेत से चोरी की हैरो मशीन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कियापुलिस और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई, यूपी के दो नशे के सौदागर गिरफ्तारजिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निजी अस्पताल में रेड, अफरातफरी मची
खेल

खेलों इंडिया जूनियर महिला लीग में रूद्रपुर की आँचल वर्मा ने जीता रजत पदक

खेलों इंडिया प्रतियोगिता में पेंचक सिलाट खिलाड़ी लगातार कर रहे प्रदेश को गौरवान्वित

रुद्रपुर । खेलो इंडिया जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट वूमेंस लीग 2025 का आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 1 मई 3 मई तक नवी मुंबई में किया गया। महासचिव पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड बबलू दिवाकर ने बताया कि उत्तराखंड प्रदेश की 4 सदस्यों की टीमों ने खेलों इंडिया पेंचक सिलाट जूनियर महिला लीग में प्रतिभाग किया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते रूद्रपुर की आँचल वर्मा ने फाइटिंग इवेंट मैं रजत पदक और मानवी पटेल , प्रज्ञा शर्मा , प्रतिष्ठा सेनी ने टीम रेगु इवेंट में कांस्य पदक अर्जित कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में समस्त भारत वर्ष की 550से अधिक महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड की बेटियों ने खेलो इंडिया जूनियर नेशनल लीग में पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स में 1 सिल्वर और 1 टीम इवेंट मैं कांस्य पदक जीतकर अपने खेल के प्रति समर्पण और जुनून का प्रदर्शन किया है खिलाड़ियों की महिला टीम कोंच सारिका पटेल ने बताया कि सभी खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। जूनियर गर्ल्स प्रति दिन 6 घंटे पेंचक सिलाट खेल का अव्यास कर रही थी यह सभी खिलाड़ियों का कड़ा परिश्रम और लगन ही है जिसके कारण खेलों इंडिया जैसे बड़े खेल मंच पर पदक अर्जित करने में कामयाब रही है। खिलाड़ियों को पदक अर्जित करने पर खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उनके खाते में रजत पदक अर्जित करने पर आँचल वर्मा को 8000 रुपए की धन राशि भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा शर्मा प्रतिष्ठा सेनी मानवी पटेल को 6000 रुपए की धनराशि दी जायेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में सभी खिलाड़ी बहुत गर्व की अनुभूति कर रहे है और उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे है। पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड खिलाड़ियों के प्रदेश वापसी पर जोरदार स्वागत को तैयार है।

Check Also
Close