Tuesday 20/ 05/ 2025 

विधायकअरोरा ने शिवपुर गांव मे टीन शेड व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणपहाड़गंज में दो पक्षों मारपीट, फायरिंग,दहशतहरियाणा पुलिस ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध साईबर ठग को उठा कर ले गईबालिका इंटर कालेज में महिला एंव बाल अपराध, नशे की रोकथाम,साईबर अपराध पर गोष्ठी जानकारीकांस्टेबल का एक ही परिवार पर हमला करने का आरोप, मुकदमाकाशीपुर पुलिस और यूपी की एसटीएफ ने क्षेत्र से नशा तस्कर को दबोचासमर्पण बाल आश्रय ग्रह बाल से एक बालक भागा, हड़कंपगदरपुर पुलिस ने खेत से चोरी की हैरो मशीन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कियापुलिस और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई, यूपी के दो नशे के सौदागर गिरफ्तारजिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निजी अस्पताल में रेड, अफरातफरी मची
खेल

खेलों इंडिया सब जूनियर पेंचक सिलाट लीग में पदक जीतकर उत्तराखंड की बालिकाओं ने किया प्रदेश का नाम रोशन

10 से 12 अप्रैल तक आयोजित हुई प्रतियोगिता

रुद्रपुर। खेलो इंडिया सब जूनियर नेशनल पेंचक सिलाट वूमेंस लीग 2025 का आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 10 से 12 अप्रैल 2025 तक डॉ . बीआर यादव इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बिलासपुर छत्तीसगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल विधायक बिलासपुर पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ और विशिष्ट अतिथि पूजा विधानी मेयर बिलासपुर रही। विजेता खिलाड़ियों के मुख्य कोच एवं महासचिव पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड बबलू दिवाकर ने बताया उत्तराखण्ड प्रदेश की 12 सदस्यों की टीम ने खेलों इंडिया पेंचक सिलाट सब जूनियर महिला लीग में प्रतिभाग किया। जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए आराध्या चौहान , मिशिता राव , नंदनी देव ने टीम रेगु इवेंट में स्वर्ण पदक फाइटिंग इवेंट में पिंकी ने स्वर्ण पदक रिधविका ने रजत पदक ऋद्धि ने स्वर्ण पदक प्रीशा सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया। इसके साथ 3 स्वर्ण 1 रजत एवं 1 कांस्य के साथ टोटल 5 बहुमूल्य पदकों के साथ ओवरऑल प्रतियोगिता में उत्तराखंड प्रदेश को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में समस्त भारत वर्ष की 250 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग देवभूमि उत्तराखंड बेटियों ने खेलो इंडिया सबजूनियर नेशनल लीग में पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स में मेडल जीतकर अपने खेल के प्रति समर्पण और जुनून का प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों का कड़ा परिश्रम और लगन ही है जिसके कारण खेलों इंडिया जैसे बड़े खेल मंच पर पदक अर्जित करने में कामयाब रही। सभी खिलाड़ियों को पदक अर्जित करने पर खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उनके खाते में स्वर्ण पदक जीतने पर 10000 रुपए रजत पदक जीतने पर 8000 रुपए एवं कांस्य पदक जीतने पर 6000 की धन राशि भेजी जाएगी।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से प्रदेश में सभी खिलाड़ी बहुत गर्व की अनुभूति कर रहे है। उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे है
पेंचक सिलाट संघ उत्तराखंड खिलाड़ियों के प्रदेश वापसी पर जोरदार स्वागत को तैयार है।

Check Also
Close