Tuesday 20/ 05/ 2025 

निजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीगांजा की तस्करी में दो तस्कर 47.500 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारअम्मान, जॉर्डन में आयोजित होने वाली नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जनपद के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमवेवा का युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपएंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी,बाल श्रम रोकथाम को चलाया जागरूकता अभियाननिजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीविजिलेंस ने अपर तहसीलदार के पेशकार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कियाविधायकअरोरा ने शिवपुर गांव मे टीन शेड व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणपहाड़गंज में दो पक्षों मारपीट, फायरिंग,दहशतहरियाणा पुलिस ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध साईबर ठग को उठा कर ले गई
अपराध

बाजपुर पुलिस ने 5 हजार रुपए ईनामी को राजस्थान से दबोचा

थाना क्षेत्र से 13 जून 2023 को नाबालिग लड़की गायब हो गई थी,जांच में कासगंज यूपी निवासी युवक का नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की,पता नहीं चलने पर कुर्की, फिर ईनाम घोषित किया था

रुद्रपुर। पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपह्त कर ले जाने के आरोपी 5 हजार रुपए ईनामी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के मुताबिक थाना बाजपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को 15 जून 2023 को तहरीर दी थी। 13 जून 2023 की शाम को उसकी 15 वर्षीय पुत्री गायब हो गई है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर भारतीय दंड संहिता पंजीकृत कर विवेचना एएसआई वेदप्रकाश सिंह को सौंपी गई। पुलिस जांच में राजेश कुमार पुत्र नरेश निवासी गुलाबगड़ी थाना सोरों जिला कासगंज यूपी को प्रकाश में आया। उसकी गिरफ्तारी के काफी प्रयास किए,पता नहीं चल पाया। विवेचक ने गिरफ्तारी वारंट तथा कुर्की का आदेश कोर्ट से लेकर कुर्की की गई। पहले विवेचक का तबादला होने पर एसआई कविंद्र शर्मा को दी गई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त की गिरफ्तारी को टीम गठित की गयी। मोबाइल सर्विलांस की मदद से अपहर्ता एवं अभियुक्त के गंगासागर राजस्थान में होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस टीम गंगासागर राजस्थान रवाना हुई और स्थानीय पुलिस की मदद से पीड़िता को बरामद कर अभियुक्त राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। अभियोग में धारा 366 की बढ़ोतरी की गई। आरोपी के पास 11 माह का बच्चा है।अपहर्ता के 180 बीएनएसएस के बयान के आधार पर अभियोग मे धारा 376 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। उस पर 5 हजार का ईनाम घोषित है। उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टींम निरीक्षक प्रवीण सिह कोश्यारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाजपुर,एसएसआई विनोद फर्त्याल,एसआई कविन्द्र शर्मा,महिला एसआई प्रियंका टम्टा,अमित राना आदि शामिल रहे।

Check Also
Close