Tuesday 20/ 05/ 2025 

निजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीगांजा की तस्करी में दो तस्कर 47.500 किलो गांजा के साथ गिरफ्तारअम्मान, जॉर्डन में आयोजित होने वाली नौवीं एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में जनपद के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दमवेवा का युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपएंटी ह्यूटमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मानव तस्करी,बाल श्रम रोकथाम को चलाया जागरूकता अभियाननिजी अस्पताल के सामने कीचड़ में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैलीविजिलेंस ने अपर तहसीलदार के पेशकार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कियाविधायकअरोरा ने शिवपुर गांव मे टीन शेड व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणपहाड़गंज में दो पक्षों मारपीट, फायरिंग,दहशतहरियाणा पुलिस ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध साईबर ठग को उठा कर ले गई
राज्य

सड़क हादसे में मासूम की मौत, मां बाप गंभीर, निजी अस्पताल में भर्ती

गदरपुर रोड पर हुआ हादसा

मुकेश गुप्ता

रुद्रपुर। रविवार को थाना गदरपुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाईक सवार दंपति और उसकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दंपति को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हादसे में घायल मासूम ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मच गया। घायल दंपति बाजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना स्थल थाना गदरपुर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतका अपने मां बाप के साथ बाईक से कीरतपुर आ रही थी। कीरतपुर में मृतका मासूम की ननिहाल बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि बाईक को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे बाईक सवार दंपति व उसकी मासूम बच्ची सड़क गिर गये। तीनों के गंभीर चोटें आई। हादसे की जानकारी मिलने पर घायल दंपति के परिवार के अस्पताल में पहुंच गए।

Check Also
Close