राज्य
जनपद में हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत जिला पुलिस ने निकाली विशाल तिरंगा रैली

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तिरंगा रैली को झंडा दिखाकर रैली का शुभारंभ किया
रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला पुलिस ने तिरंगा बाईक यात्रा निकाली। तिरंगा रैली का एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। तिरंगा रैली पुलिस कार्यालय से होते हुए नैनीताल रोड,डीडी चौक, काशीपुर बाई पास,गाबा चौक, इंदिरा चौक, नगर निगम होते हुए गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस तिरंगा रैली में सबसे आगे बाईक पर एसएसपी, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल समेत पुलिस के कई अन्य अधिकारी कर्मचारी और सिडकुल की कई कंपनियों के लोग शामिल हुए।
