Tuesday 20/ 05/ 2025 

विधायकअरोरा ने शिवपुर गांव मे टीन शेड व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणपहाड़गंज में दो पक्षों मारपीट, फायरिंग,दहशतहरियाणा पुलिस ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध साईबर ठग को उठा कर ले गईबालिका इंटर कालेज में महिला एंव बाल अपराध, नशे की रोकथाम,साईबर अपराध पर गोष्ठी जानकारीकांस्टेबल का एक ही परिवार पर हमला करने का आरोप, मुकदमाकाशीपुर पुलिस और यूपी की एसटीएफ ने क्षेत्र से नशा तस्कर को दबोचासमर्पण बाल आश्रय ग्रह बाल से एक बालक भागा, हड़कंपगदरपुर पुलिस ने खेत से चोरी की हैरो मशीन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कियापुलिस और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई, यूपी के दो नशे के सौदागर गिरफ्तारजिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निजी अस्पताल में रेड, अफरातफरी मची
राजनीति

शुक्ला का बेहड़ पर समधी को चुनाव समिति का संयोजक बना फर्जी तरीके से व्यापार मंडल पर कब्जा करने का आरोप

व्यापारियों के आरोपों को प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदार लोगों को संज्ञान में लेना चाहिए

किच्छा। उद्योग व्यापार मंडल किच्छा के कथित चुनाव में व्यापार मंडल के निवर्तमान पदाधिकारीयो एवं शहर के व्यापारियों का चुनाव समिति एवं सदस्य बनाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना व क्षेत्रीय विधायक ने अपने समधी को चुनाव समिति का संयोजक बनवाकर फर्जी तरीके से व्यापार मंडल पर कब्जा करने का आरोप गंभीर है। व्यापारियों के आरोप को प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष व अन्य जिम्मेदार लोगों को संज्ञान में लेना चाहिए। साथ ही निष्पक्ष रूप से वास्तविक व्यापारियों की सदस्यता की जानी चाहिए।  प्रशासन को भी व्यापारियों के विवाद का संज्ञान लेना चाहिए ताकि कोई बड़ा विवाद न हो। सोमवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि में 10 वर्ष इस क्षेत्र से विधायक रहा मैने कभी भी व्यापार मंडल के चुनाव में हस्तक्षेप नहीं किया। लेकिन आज जिस तरह से विधायक अपने समधी को चुनाव समिति का संयोजक बनाकर 2000 से अधिक अपात्र लोगों को सदस्य बनवाकर इस व्यापार मंडल पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इससे व्यापार मंडल कमजोर होगा।  व्यापारी एकता छिन्न-भिन्न हो जाएगी तथा व्यापारियों की एकता कमजोर होने से आवाज कमजोर होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव हेतु व्यापार मंडल के जिला व प्रदेश संगठन और जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। नए सदस्यों की सूची के परीक्षण की मांग कर रहे हैं लेकिन विधायक की शह पर चुनाव अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
पूर्व विधायक ने विधायक बेहड पर आरोप लगाया कि इससे पहले उन्होंने रुद्रपुर के व्यापार मंडल में भी गलत हस्तक्षेप कर मनमानी करने का प्रयास किया था। जिससे रुद्रपुर व्यापार मंडल दो टुकड़ों में बट गया। इसी तरह अन्य सामाजिक संगठनों में भी विधायक के हस्तक्षेप के कारण उनका बंटवारा हुआ। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि वह व्यापार मंडल की निष्पक्षता व एकता को भंग न करें।  अपना हस्तक्षेप खत्म करें तथा व्यापारियों को अपना संगठन खुद चलाने दें।

Check Also
Close