Uttrakhand,राज्य
प्रतिसार निरीक्षक मनीष शर्मा बने डीवाई एसपी

एसएसपी और एसपी सिटी ने स्टार लगा बधाई दी
रुद्रपुर। जनपद की पुलिस लाइन के आरआई मनीष शर्मा पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत हो गए है। पुलिस के मुताबिक मनीष शर्मा वर्ष, 2002 बैच के उप निरीक्षक है। इसके बाद वह वर्ष, 2014-15 में निरीक्षक बने। इस दौरान वह सीपीयू प्रभारी हल्द्वानी रहे। इसके बाद यातायात निरीक्षक रुद्रपुर और फिर 31वीं वाहिनी पीएसी मेंक्वार्टर मास्टर पद पर तैनात रहे। वर्ष, 2024 में वह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बने। गुरुवार को वरिष्ठता के आधार पर मनीष शर्मा पुलिस उपाधीक्षक यानी डीवाई एसपी पद पर पदोन्नत हुए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा और एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी ने उन्हें स्टार लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी।
