Tuesday 20/ 05/ 2025 

विधायकअरोरा ने शिवपुर गांव मे टीन शेड व सामुदायिक भवन का किया लोकार्पणपहाड़गंज में दो पक्षों मारपीट, फायरिंग,दहशतहरियाणा पुलिस ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से संदिग्ध साईबर ठग को उठा कर ले गईबालिका इंटर कालेज में महिला एंव बाल अपराध, नशे की रोकथाम,साईबर अपराध पर गोष्ठी जानकारीकांस्टेबल का एक ही परिवार पर हमला करने का आरोप, मुकदमाकाशीपुर पुलिस और यूपी की एसटीएफ ने क्षेत्र से नशा तस्कर को दबोचासमर्पण बाल आश्रय ग्रह बाल से एक बालक भागा, हड़कंपगदरपुर पुलिस ने खेत से चोरी की हैरो मशीन के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कियापुलिस और एएनटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई, यूपी के दो नशे के सौदागर गिरफ्तारजिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निजी अस्पताल में रेड, अफरातफरी मची
अपराधराजनीतिराज्य

कांग्रेसी नेता पर बंदूक के लाइसेंस बनवाने के नाम पर 7.20 लाख रूपये की ठगी का लगा आरोप

वर्ष 2022 से अब तक न शस्त्र लाइसेंस बनवा कर दिए ना ही रुपए वापस किए

मुकेश गुप्ता

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी दो लोगों ने एक कांग्रेसी नेता पर शस्त्र लाइसेंस बनवाकर शस्त्र दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की एंठने का आरोप लगाया। दोनों ने एसपी सिटी से मिल कर रुपए वापस दिलाने की मांग की। आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायती पत्र भी दिया है। शुक्रवार को आनंद विहार वार्ड एक फुलसुंगा निवासी वीरेंद्र कुमार यदुवंशी और चंद्रपाल मौर्य पुलिस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने अलग अलग शिकायती पत्र दिए। वीरेंद्र कुमार यदुवंशी ने बताया कि उन्हें शस्त्र लाइसेंस बनवाने थे। तभी कीरतपुर निवासी एक व्यक्ति से मुलाकात हुई । उन्होंने शस्त्र लाइसेंस बनवाने का भरोसा दिलाया। उस व्यक्ति पर विश्वास कर शस्त्र लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। यह कार्रवाई वर्ष 2022 में शुरू हुई। बताया कि उनकी पुलिस व प्रशासन में पहुंच है। शस्त्र लाइसेंस बन जाएंगे। बताया कि 4.70 लाख रुपए दिए थे। आरोप है कि अब तक न तो शस्त्र लाइसेंस बने और ना ही रुपए वापस किए। रुपए वापस करने को कहा तो गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उधर इसी कालोनी निवासी चंद्रपाल मौर्य ने भी उसी व्यक्ति पर शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया। 5 जनवरी 2022 को रुपए दिए थे। 7फरवरी 2022 को काम कराने का भरोसा दिया था। अब तक शस्त्र लाइसेंस बनवा कर नहीं दिया। रुपए भी वापस नहीं किए। रुपए वापसी करने को धमकी देने का आरोप लगाया। दोनों लोगों ने एसपी सिटी से रुपए दिलाने की गुहार लगाई है।

—–एसपी सिटी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

रुद्रपुर। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने दोनों पीड़ितों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि संबंधित थाना पुलिस से जांच कराई जाएगी। ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इधर कांग्रेसी नेता से इस मामले में बात करने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी और उनका नंबर बंद आ रहा था।

—– पिछले दिनों चेक बाउंस के मामले में गिरफ्तार किए गए

रुद्रपुर। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से चेक बाउंस के मामले में वारंट जारी हुआ था। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।

पूर्व में नगर कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता पद पर रह कर काम किया

रुद्रपुर। शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर रुपए ऐंठने का आरोपी कांग्रेसी नेता पूर्व में नगर कांग्रेस में प्रवक्ता पद पर रह कर काम कर चुके हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कांग्रेसी नेता की कई पुलिस इंस्पेक्टर व दरोगाओं को से अच्छी पैठ थी।

 

Check Also
Close